चित्तौड़गढ़। उदयपुर से सम्मेद शिखर जी को 12 दिवसीय यात्रा पर जा रहे 1200 यात्रियों की स्पेशल ट्रेन का चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर अगवानी एवं बहुमान किया गया। इसमें जैन श्योसल ग्रुप उदयपुर के अध्यक्ष अनिल नाहर एवं मोहन बोहरा को उपरणा एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। सभी तीर्थ यात्रियों को जलपान कराया गया इस अवसर पर जैन श्योसल ग्रुप 84 चित्तौड़ के अध्यक्ष रोशन लोढा पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बाबेल सुनील बोहरा अशोक लोढ़ा प्रवीण जैन राकेश बाघमार पंकज बाघमार संजय लोढा मुकेश चीपड ललित बोहरा एवं रमेश नागोरी उपस्थित रहे।