BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 10:31 am
BIG NEWS : अचानक बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मानसून के दो सिस्टम एक्टिव, नीमच, मंदसौर में बदला रहेगा मौसम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कई जिलों से मानसून की विदाई होने के बाद भी यहां गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिली है। आज मालवा-निमाड़ क्षेत्र में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इंदौर-उज्जैन में आज बादल बरस सकते हैं। दरअसल दो सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल-उज्जैन समेत 12 जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा शाजापुर में 5 इंच बारिश हुई है। 


इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में इंदौर, देवास, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, उज्जैन में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में धूप निकल सकती है। प्रदेश के 51 जिलों से मानसून लौट चुका है। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा भी कर दी है। इसके बावजूद यहां पर पानी बरस रहा है।


अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह यानी 20 अक्टूबर से प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE