खनियाधाना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार की दोपहर खनियांधाना में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने घोष की धुन के साथ ही कदम से कदम मिलाए नगर में अलग-अलग जगहों पर संचलन का पुष्प वर्षा और रंगोली बनाकर स्वागत किया आज रविवार को पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक नगर के टेकरी सरकार प्रांगण में एकत्रित हुए। संघ की पोशाक के साथ ही हाथों में दंड लेकर स्वयं सेवक कतारों में खड़े हो गए घोष की धुनों के साथ ही स्वयं सेवकों ने कदमताल करते हुए कदम मिलाए और आगे बढ़े संचलन टेकरी सरकार प्रांगण से नया बस स्टैंड रेंज चौराहा पुरानी अस्पताल चौराहा गांधी चौक से होकर टेकरी सरकार प्रांगण पहुंचा। इस दौरान रास्ते में संचालन का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया बही पूरी मुस्तैदी के साथ खनियांधाना नगर निरीक्षक सुरेश शर्मा एवं समस्त पुलिस बल पथ संचलन के दौरान मौजूद रहा।