BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 11:22 am
NEWS : अतिवृष्टि से फसल खराब, गिरदावरी करवाने को लेकर चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर से की विधायक कृपलानी ने वार्ता, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मानसून के पुनः सक्रिय होने के पश्चात शनिवार को अतिवृष्टि के कारण चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र में फसलों के खराबे की गिरदावरी कराने की मांग को लेकर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रविवार को चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र गिरदावरी करवाने का आग्रह किया।
पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि राज्य में इस बार मानसून में सभी तरफ अच्छी बारिश होने के बाद भी अभी तक कई क्षेत्रों में वर्षा का दौर जारी है। इसके साथ ही किसानों के द्वारा खेतों में इस सीजन की खरीफ की फसल भी तैयार हो कर खड़ी है, ऐसे में अचानक दोबारा वर्षा होने से फसलों के खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक कृपलानी ने चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर डॉ.अंजली राजोरिया से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों जिलों में अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र गिरदावरी करवाने का आग्रह किया। जिससे समय पर फसल खराबे की गिरदावरी होने से किसानों को राहत मिल सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE