भोपाल। राजधानी भोपाल में नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित टी.टी. नगर दशहरा महोत्सव में सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन ने सर्वश्रेष्ठ झांकियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास की मौजूदगी में मां वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति की अयोध्या राम मंदिर झांकी और व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति की हिंगलाज माता एवं अखंड भारत की झांकी को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में गुफा मंदिर के संत श्री रामप्रवेश महाराज ने झांकियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय, स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद गोयल ने की।
इस दौरान सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के प्रवक्ता प्रकाश सराठे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सेन, प्रदेश संगठन मंत्री शरद सराठे और महिला प्रकोष्ठ की सांस्कृतिक सचिव मंजू मुरारी सेन समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं समाज बंधु मौजूद रहे।