चित्तौड़गढ़। विश्व के सबसे बड़े किसान संगठन के आह्वान पर दिनांक 4.11.2024 सोमवार को प्रातः 11.00 बजे चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर भारतीय किसान संघ अफीम संघर्ष समिति के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाएगा। किसान भाईयों से भी निवेदन किया गया है कि आप सभी अपनी मांगों को लेकर चितौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर होने जा रहे प्रदर्शन में जरूर पहुंचे।
ये होगी प्रदर्शन में किसानों की मांगे-
अफीम किसानों के रुके हुवे सभी पट्टे बहाल हो,नई अफीम नीति में पुनः संशोधन हो,सीपीएस में रुके पट्टे सभी बहाल हो,सभी सीपीएस के पट्टे पुनः लुवाई चिराई में दिये जाएं,डोडा चूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर निकालकर राज्यों के आबकारी एक्ट में शामिल किया जाएं,दो प्लॉट में अफीम फसल बुवाई की अनुमति दी जाएं,नई अफीम नीति हमेशा सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही घोषित कराने सहित किसानों की कई मांगों को लेकर चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़,उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़, बाँरा जिलों के किसानों द्वारा किया जाएगा विशाल धरना प्रदर्शन, आप सभी किसान अपनी वाजिब मांगों को पूरा कराने के लिए समय निकालकर जरूर आए प्रदर्शन में पड़ोसी राज्य के नीमच,मंदसौर जिले के किसान भी भाग लेंगे। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ ज़िला मीडिया प्रभारी रामगोपाल धाकड़ ने कही।