चित्तौड़गढ़। भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने 5.3 एमएमटी सीमेंट बिक्री दर्ज करते हुए कुल आय में 9 प्रतिशत और एबिटिडा (EBITDA) में 7 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,129 करोड़ रुपये तथा एबिटिडा 572 करोड़ रुपये रहा, जो किसी भी पहली तिमाही के लिए कंपनी का अब तक का सर्वाधिक एबिटिडा है। कंपनी ने गुजरात के सूरत स्थित लिमला सीमेंट प्लांट में 2 एमएमटीपीए ग्राइंडिंग क्षमता का समय से पहले शुभारंभ कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वहीं, कच्छ परियोजना का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार प्रगति पर है, जिसके वित्तवर्ष 2027 की तीसरी तिमाही से चरणबद्ध रूप से शुरू होने की उम्मीद है।
न्युवोको विस्टास के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन किया है। लागत नियंत्रण और परिचालन दक्षता के बल पर कंपनी ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि क्षमता विस्तार कार्यक्रम के तहत वित्तवर्ष 2028 तक कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 35 एमएमटीपीए तक पहुंच जाएगी।