नीमच। शहर सहित जिलेभर में आज गोवर्धन का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में आज जिले की गोशालाओं में पहुंचकर समाजसेवी संगठनों ने गो माता की पूजा-अर्चना की। चल्दू स्थित गोशाला में गो पूजन के दौरान सोहनलाल छाजेड़, मनोहर लाल बंब, विक्रम बना, सरपंच महेंद्र शक्तावत चल्दू, आशा सांभर, विचार मंच राष्ट्रीय संयोजिका रानी राणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरपी कुमावत भाटखेडा़, रमेश चंद्र परमेश्वर केलुखेडा, केसुराम पाटीदार केलूखेड़ा आदि राष्ट्रसंत कमलेश मुनी महाराज साहब के अनुनियायी उपस्थित रहे।