रतलाम। उत्कृष्ट रूप से गौ सेवा करने तथा सागोद गौशाला के सुविधायुक्त उत्कृष्ट निर्माण एवं संचालन पर महापौर प्रहलाद पटेल का रतलाम जावरा रोड मुस्लिम नौजवान कमेटी द्वारा स्वागत सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 30 की भाजपा पार्षद शबाना खालिक खान के साथ ही मुस्कान खान, अफसाना खान, इसरार एहमद, मोहम्मद तेहसीन भाई, राकेश मिश्रा एवं शेरु पठान द्वारा महापौर पटेल का शाल, श्रीफल, पुष्प माला से स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।