BREAKING NEWS
NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2024, 8:22 pm
BIG NEWS : रतलाम रेल मंडल के यात्रियों को मिली स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, विभिन्न स्टेशनों पर करेगी ठहराव, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। त्‍योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्‍त दबाव को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर, गोरखपुर-वलसाड, उधना-जयनगर एवं जयनगर-उज्‍जैन के मध्‍य एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है। 

गाड़ी संख्‍या 09093/09094 बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-वलसाड अनारक्षित स्‍पेशल- 
गाड़ी संख्‍या 09093 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर स्‍पेशल रविवार 03 नवम्‍बर, 2024 को बान्‍द्रा टर्मिनस से 04.40 बजे चलेगी तथा सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को 18.00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।  यह ट्रेन सोमवार को 16.20 बजे रतलाम एवं 18.20 बजे उज्‍जैन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09094 गोरखपुर वलसाड स्‍पेशल सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को गोरखपुर से 22.00 बजे चलेगी तथा बुधवार, 06 नवम्‍बर, 2024 को 06.00 बजे वलसाड पहुँचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को 18.35 बजे उज्‍जैन तथा 21.20 बजे रतलाम पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उधना, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्‍जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्‍ती एवं खलिलाबाद स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्‍या 09093 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर स्‍पेशल बोरीवली, पालघर, दहाणू रोड, वापी एवं वलसाड स्‍टेशनों पर भी रूकेगी। इस ट्रेन में तीन स्‍लीपर एवं 14 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे जो सभी अनारक्षित रूप में चलेगी। 

गाड़ी संख्‍या 09030/09040 उधना जयनगर-उज्‍जैन अनारक्षित स्‍पेशल-
गाड़ी संख्‍या 09039 उधना-जयनगर स्‍पेशल 03 नवम्‍बर रविवार को उधना से 07.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(14.30/14.40) एवं उज्‍जैन(16.35/16.50) होते हुए मंगलवार को 02.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या  09040 जयनगर उज्‍जैन स्‍पेशल मंगलवार 05 नवम्‍बर, 2024 को को जयनगर से 05.30 बजे चलकर बुधवार को 16.00 बजे उज्‍जैन स्‍टेशन पहुँचेगी।  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में  संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजिपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्‍या 09039 उधना जयनगर स्‍पेशल का सूरत, सायण , भरूच, वडोदरा एवं गोधरा स्‍टेशन पर भी ठहराव रहेगा।  इस ट्रेन में 05 स्‍लीपर एवं 10 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे जो सभी अनारक्षित रूप में चलेगी। ट्रेनों के ठहराव समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE