BREAKING NEWS
NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<     खरगोन जिले के महेश्वर में निकली निमाड़ की.. <<     KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2024, 10:28 am
BIG NEWS : हाड़ कंपा देगी ये ठंड, कई जिलों में 20 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम की करवट से ठंड का एहसास होने लगा है। कई जिलों में पारा लुढ़ककर 20 से नीचे पहुंच गया है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है। हालांकि, अभी भोपाल समेत कुछ जिलों में मौसम सामान्य है। 


मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


वहीं, राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 


20 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन में तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।


5 नवंबर के बाद दिखेगा सर्दियों का सितम
मौसम विभाग के अनुसार छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE