बड़ी सादड़ी। उपखंड क्षेत्र के उत्तरवाड़ा कस्बे में चार दिवसीय धूम्रपान रहित दीपावली मिलन और क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया। जिसमें 60 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। 4 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में आपस में लीग मैच खेले गए। उत्तरवाडा पराक्रमी और उत्तरवाडा अभिमन्यु टीम के बीच फाइनल खेला गया।
सोमवार को फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तरवाडा पराक्रमी टीम ने 127 रन बनाए। जवाब में उत्तरवाडा अभिमन्यु आठ विकेट खोकर 104 ही बना पाए। उत्तरवाडा पराक्रमी टीम ने 21 रन से फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता में विजेता टीम उत्तरवाडा पराक्रमी को ₹2100 नगद ट्रॉफी एवं मोमेंटो दिया गया। वहीं उपविजेता उत्तरवाडा अभिमन्यु टीम को ₹1100 नगद ट्रॉफी एवं मोमेंटो दिया गया।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज कन्हैया लाल जोशी, बेस्ट बैट्समैन कन्हैया लाल जोशी, बेस्ट बॉलर अभिषेक रहे। प्रतियोगिता के समापन पर समस्त ग्रामवासीय एवं खेल प्रेमी रहे मौजूद।