BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा प्रबंधन में निभाएंगे अहम भूमिका,.. <<     KHABAR : भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल हुए.. <<     जावरा में प्रशासनिक फेरबदल,नवागत तहसीलदार.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 5:35 pm
KHABAR : रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा में दीपावली उत्सव, अंतर सदन रंगोली, तोरण और दीया सजावट प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा में दीपावली के शुभ अवसर पर ग्रुप के लिए विभिन्न अंतर सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली निर्माण, तोरण निर्माण और दीया सजावट जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। चारों सदनों के छात्रों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों की कलात्मकता बल्कि उनकी सांस्कृतिक समझ का भी परिचय कराया।


रंग-बिरंगी रंगोली और सजीव तोरणरू स्कूल के गलियारों और प्रांगण में रंग-बिरंगी रंगोलियों की जटिल और सुंदर डिज़ाइन ने समां बांध दिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए इको-फ्रेंडली तोरण बनाए, जो भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रतीक माने जाते हैं। वहीं, दीपावली की खुशी को चारों ओर फैलाते हुए छात्रों ने रंगोली के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया, जिससे गलियारों में एक रंगीन कैनवास का दृश्य प्रस्तुत हुआ।


सजावट की दुनिया में दीयों की जगमगाहट
छोटे बच्चों के द्वारा सजाए गए दीयों ने पूरे माहौल को और भी रोशन कर दिया। दीयों की सजीव सजावट ने न केवल दीयों की पारंपरिक अहमियत को प्रस्तुत किया, बल्कि छात्रों में दीपावली के महत्व के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न की। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी कला का परिचय देते हुए कड़ी मेहनत और धैर्य का परिचय दिया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE