BREAKING NEWS
KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     KHABAR : 12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष की तीसरी.. <<     KHABAR : सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे.. <<     KHABAR : जावरा तहसील को मिला नया नेतृत्व, तहसीलदार.. <<     REPORT : औद्योगिक इकाइयों के जल उपयोग और अपशिष्ट.. <<     KHABAR : कांग्रेस के मंच पर पूर्व मंत्रियों का.. <<     KHABAR : केसुंदा में श्रीराम कथा के दूसरे दिन.. <<     "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की शुरुआत, रैली.. <<     KHABAR : दूध खरीद दर घटाने पर भड़के विक्रेता, दो दिन.. <<     KHABAR : नारायणगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : आखिर कहां है 5 साल का अहमद रजा? 12 दिन बाद भी.. <<     NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 6:21 pm
KHABAR : जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चन्द्रा ने ली अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक, सभाकक्ष में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चन्द्रा ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय, नीमच में जिले के सत्र एवं मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा माह सितम्बर 2024 में पारित 28 दोषमुक्ति के निर्णय वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित थे।

गुजरात राज्य विरूद्ध किशन भाई एवं अन्य के मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्णय में समस्त राज्यों के प्रत्येक जिले में इस हेतु प्रत्येक जिले में जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाये जाने के लिये निर्देशित किया गया था और उक्त निर्णय में यह निर्देश भी जारी किया था न्यायालय द्वारा घोषित निर्णय में दोषमुक्ति के निर्णयों की प्रतिमाह जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला अभियोजन अधिकारी की समिति द्वारा प्रत्येक दोषमुक्ति निर्णय की समीक्षा की जावे और उक्त निर्णय में यदि दोषमुक्ति किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी की त्रुटि अथवा लापरवाही से हुई हो तो संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाहीं की जावे।

जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चन्द्रा द्वारा ली गई उक्त बैठक में अभियोजन की ओर से उपसंचालक बीएस ठाकुर, जिला अभियोजन अधिकारी जगदीश चौहान एवं अभियोजन अधिकारीगण सर्व विवेक सोमानी, योगेश कुमार तिवारी, रमेश नावड़े, चन्द्रकांत नाफड़े, पारस मित्तल, रितेश कुमार सोमपुरा, आकाश यादव, विपिन मण्डलोई आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।यह जानकारी अभियोजन अधिकारी रितेश कुमार सोमपुरा ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE