BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 6:38 pm
KHABAR : श्योपुर में गरजे सचिन पायलट, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में की वोट की अपील, कहा- सत्ता के मद में चूर नेताओं का घमंड, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुरुवार को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरस गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा की. सचिन पायलट को सुनने और देखने के लिए क्षेत्र के गुर्जर और मारवाड़ी समाज के अलावा दूसरे समाज में भारी उत्साह नजर आया. मौके पर जबरदस्त भीड़ जमा हो गई. युवा सचिन पायलट ‘आई लव यू’ और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। 


सचिन पायलट ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव क्यों हो रहा है यह आप सभी को मालूम है। हम भोपाल में बैठी हुई सरकार को तो इस चुनाव से नहीं बदल सकते, लेकिन 1 साल से किसानों से जो वादा करके मुकर गए हैं, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी के अंधेरे में धकेल रहे हैं. भोपाल सहित पूरे प्रदेश में माफिया राज फैल गया है. उसे लेकर आंख खोलने के लिए और राजनीति में तराजू बराबर रखना चाहिए. वोट का अधिकार आपके पास है. आप सभी 13 नवंबर को पंजे का बटन दबाकर मुकेश मल्होत्रा को विजय बनाए।


सचिन पायलट ने आगे कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अगर आप मुकेश मल्होत्रा को अपना विधायक चुनते हैं तो मैं आपकी सेवा में खड़ा रहूंगा. सत्ता के मद में चूर नेताओं का घमंड तोड़ने के लिए यह आवश्यक है. सचिन पायलट नए लोगों से मुकेश मल्होत्रा के लिए वोट करने की अपील की और कहा के आप इन्हें मजबूत करिए। मैं आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।


सचिन पायलट के इस दौर से क्षेत्र के गुर्जर और मारवाड़ी समाज में बेहद उत्साह दिखा। उन्होंने अपने नेता को कांग्रेस के लिए वोट करने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मुकेश मल्होत्रा के पक्ष में वोट की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE