नीमच। शहर में आज पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। क्राइम मीटिंग में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की गई। जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को मेंटेन रखने पर पुलिस कप्तान द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को लेकर खास तौर पर ध्यान देने का आदेश दिया गया।
बैठक में एसपी अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ में अधिक तेजी लाने को कहा गया है। चोरी, वाहन चोरी और नकबजनी की घटित पेंडिंग घटनाओं को लेकर फोकस देने के लिए निर्देशित किया गया है।