छतरपुर। जिला के राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत खैरी मे एक बार फिर दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिया है। रास्ते मे टैक्टर से जुताई करा दी जिससे स्कूल छात्र - छात्राओं एंव स्थानीय रहवासियों को निकले मे समस्या जा रही है। गांव के ही निवासी नोनेलाल पटेल मनमोहन पटेल, प्रागी पटेल, अच्छेलाल पटेल, राजधर पटेल, शंकर पटेल ने एक बार फिर सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिया है। पूर्व में दिये गये आवेदन पर प्रशासन ने की थी कार्यवाई एक फिर दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को बंद किया।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत खैरी (रमईयापुरवा) से नत्थूपुरवा के लिये जो रास्ता सार्वजनिक रास्ता है उसे बंद कर दिया है जिससे एक फिर परेशान होकर स्थानीय रहवासियों एंव स्कूली छात्रों ने राजनगर अनुविभागीय अधिकारी एंव बमीठा थाना के नाम शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।