BREAKING NEWS
KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 10:34 am
KHABAR : अपराध और विवादित घटनाओं पर कांग्रेस ने किया पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव, निष्क्रियता का लगाया आरोप, ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बढ़ते अपराधों और विवादित घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।


कांग्रेस ने हैलोवीन पार्टी, 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले, युग पुरुष आश्रम में बच्चों की मौत, और पेपर लीक मामले जैसे विवादों में कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज की हैलोवीन पार्टी के मामले में शामिल प्रमुख दोषियों, जैसे डीन संजय दीक्षित और भाजपा नेता अक्षय बम के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।


कांग्रेस ने कहा कि डीन द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी में किसी का नाम न देने से जांच में देरी हो रही है, और यह स्थिति जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास प्रतीत होती है। कांग्रेस ने नगर निगम के 150 करोड़ के बिल घोटाले, युग पुरुष आश्रम में बच्चों की मौत और पेपर लीक जैसे मामलों में भी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पार्टी का आरोप है कि इन मामलों में केवल छोटे कर्मियों पर कार्रवाई की गई है जबकि बड़े दोषियों को अब तक बचाया जा रहा है। ज्ञापन में शहर में चोरी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और नशाखोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी मांग की गई है। कांग्रेस ने कहा कि यदि इन मामलों में पुलिस प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE