नीमच। शहर में कल 04 दिसंबर को हिंदू समाज संगठन के आव्हान पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में महाआक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

हिंदू समाज संगठन की इस महाआक्रोश रैली को मंडी व्यापारी संघ ने भी समर्थन दिया है। इसके लिए व्यापारी संघ नीमच ने बुधवार दिनांक 04/12/2024 को नीलामी का कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही किसान भाईयों को भी सूचित किया है कि वे बुधवार को मंडी प्रांगण में नीलामी के लिए उपज लेकर नहीं पहुंचे।
