BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 1:43 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ कृषि उपज मंडी और प्याज लेकर पहुंचे किसान, जब बनी ऐसी स्थिति तो कराया अनाउंसमेंट, अन्नदाताओं को कर दिया मना, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। शामगढ़ की कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। हालत ये है कि मंडी प्रशासन को किसानों को प्याज नहीं लेकर नहीं आने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। इसका कारण ज्यादा आवक के कारण नीलामी में देरी होना सामने आया है। 

वहीं, दूसरी ओर गरोठ कृषि उपज मंडी में पहले प्याज की नीलामी नहीं होती थी, अब यहां भी प्याज की नीलामी की शुरुआत की गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिल रही है। भाव की बात करें, तो गरोठ कृषि उपज मंडी में 1100 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल प्याज बिक रहा है। वहीं शामगढ़ कृषि उपज मंडी में 1000 से 3000 तक के भाव प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। 

बरखेड़ा लोय और गरोठ के किसान बताते हैं कि शामगढ़ मंडी में प्याज नीलामी में देरी से परेशान हैं। प्याज की ज्यादा आवक से भाव में भी उतार आ रहा है, जिसे फसल जल्द बेचने में किसान लगे हैं।

शामगढ़ कृषि मंडी सचिव आनंद सिंह ठाकुर बताते हैं कि मंडी में आवक अत्यधिक हो रही है। मंडी में 5000 से 7000 कट्‌टे ही नीलाम हो सकते हैं, लेकिन प्रतिदिन 20 हजार कट्‌टे की आवक हो रही है, जिससे नीलमी नहीं हो पा रही। एक दिन में चार दिनों का प्याज मंडी में आ रहा है। इस कारण नए ट्रैक्टर को मंडी में आने से रोका गया है। यह प्रोसेस चार दिन के लिए है।

गरोठ कृषि मंडी के लिपिक संजय सोनी बताते हैं कि गरोठ मे प्याज खरीदी गुरुवार से शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन दो टन प्याज आया है। शुक्रवार को भी आवक बढ़ने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE