BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 25.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 7:38 pm
KHABAR : मंदसौर कलेक्टर गर्ग की उद्योग एवं व्यापारी संघ के साथ बैठक संपन्न, बोली- औद्योगिक क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान करें, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापारी संघ के साथ बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने उद्योग विभाग एवं एमपीआईडीसी को निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की जितनी भी छोटी-छोटी समस्याएं हैं उनका त्वरित समाधान करें। बैठक के दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआईडीसी राजेश राठौर सहित सभी उद्योगपति मौजूद थे। 

कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों से सकारात्मक सुझाव, उनकी समस्या सुनना, उन समस्या का समाधान करना और उद्योगों को और बेहतर करना एमपीआईडीसी की प्राथमिकताएं है। जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पानी की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए कार्यवाही करें। औद्योगिक भूखंड के अंदर लाइट के पॉल को बाहर करने के लिए एमपीईबी के साथ मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें। गरोठ औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए औद्योगिक विभाग एमपीईबी विभाग को वर्क ऑर्डर प्रदान करें। इंडस्ट्री के लिए जमीन की आवश्यकता अगर है तो एमपीआईडीसी को बताएं। जिससे आगामी कार्यवाही शुरू हो सके। औद्योगिक क्षेत्र में चोरियों को रोकने के लिए चौकी निर्माण की मांग उद्योगपति द्वारा की गई। 
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राठौर द्वारा कहा गया कि सभी उद्योगपति उद्योग में उत्पादन होने वाले प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर ध्यान दें, कैसे प्रोडक्ट की गुणवत्ता सुधार सकती है उसे पर विशेष तौर पर कम करें।  मंदसौर का उत्पादन भारत तक कैसे जाए, इस पर कार्य करें। अलग-अलग उद्योगों के लिए अलग-अलग पॉलिसी बनाई गई है उनका अध्ययन करें। इसके साथ ही भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ प्लान करें। इन्वेस्ट एमपी अप पर भी सारी जानकारियां उपलब्ध है वहां से भी उद्योग संबंधित सारी जानकारियां मिल सकती हैं। 

बैठक के पश्चात कलेक्टर ने सभी उद्योगपतियों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान करने की अपील की। सभी उद्योगपति निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीज को 6 माह तक फूड बास्केट प्रदान करें। जिसमें प्रत्येक महीने एक फूड बास्केट देना होता है। इस तरह एक मरीज को 6 माह में 6 फुट बास्केट देने होते हैं। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में शिविर भी आयोजित करें तथा टीबी मरीजों की स्कैनिंग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE