जतारा। जैसा की आज दिनांक को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान का शुभारंभ करने आ रहे हैं उसी के चलते आसपास के सभी जिलों से सैकड़ो कार्यकर्ता खजुराहो के लिए रवाना हो रहे हैं उसी के चलते ग्राम पंचायत किटाखेरा सरपंच प्रदेश कर समिति सदस्य भाजपा निशांत साहू द्वारा भी कई कार्यकर्ताओं को बसों सहित खजुराहो के लिए रवाना किया वही निशांत साहू ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जनहित ऐसी योजनाओं को लेकर स्तर पर भारत को एक अलग पहचान दिला चुके हैं और भारत के हर नागरिक की चिंता करना ही प्रधानमंत्री का उद्देश्य है उसी तारतंभ में आज प्रधानमंत्री खजुराहो से केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान को लेकर देश को संबोधित करेंगे जिसके चलते कार्यकर्ताओं में एवं जनता में उत्साह नजर आ रहा है जिसके चलते आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं को खजुराहो रवाना किया।