खरगोन। जिले की भीकनगांव तहसील के दौडवा गांव में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसानों एवं दायित्व वान कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का का किसानों को दायित्व वान कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण मिला कक्का ने बताया कि किसानों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशासन के समक्ष किस प्रकार अपनी बातें रखना चाहिए ज्ञापन कैसे देना चाहिए संगठन में सदस्यों को किस प्रकार जोड़ा जाना चाहिए इसके ऊपर विस्तृत चर्चा कर किसानों को एवं दायित्व वान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया वही राष्ट्रीय, अध्यक्ष के नेतृत्व मे किसानो, की विभिन्न समस्याओं, को लेकर, भिकनगांव नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का प्रांत अध्यक्ष घनश्याम पटेल मध्य भारत संगठन मंत्री गोपाल पाटीदार प्रदेश संगठन मंत्री बहादुर सिंह ठाकुर प्रदेश संगठन महामंत्री त्रिलोक कोठी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रवि दत्त बड़वानी जिले से जिला अध्यक्ष मदन मुलेवा प्रकाश पटेल प्रकाश यादव हेमराज मालवीया बलराम पटेल आदि किसान भाई मौजूद थे।