नीमच। शहर के वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा गांव कनावटी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाभार्थियों का न सिर्फ निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, अपितु स्वस्थ्य जीवन यापन तथा रोगों से बचने के उपाय भी बताए गए।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घंघोरिया और सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद की मार्गदर्शन में आयोजित कैंप में प्रमुख रूप से कम्युनिटी मेडिसिन विभागअध्यक्ष डॉ आदित्य एस बेरड़, डॉ. रेणु वाघमारे, डॉ. चेतन कुमार शर्मा, डॉ जगमोहन धाकड़, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. विनय वर्मा ( फिजिशियन), डॉ. मनीष यादव , साथ ही डॉ. नरेश बैरवा एवं डॉ. शिवानी सोलंकी, डॉ. अरबाज, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अमित डॉ अनिकेत, डॉ अंकित, सीएचओ किशन जैन प्रमुख ने अपनी सेवाएं दी। कैंप कनावटी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया गया। निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने जिसमें विशेष रूप से सरपंच सोनू कुमार सेन, भागीरथ प्रजापति, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।