नीमच। शराब के शौकीनों के लिए न्यू ईयर से पहले एक बड़ी और राहत देने वाली खबर आई है। यह राहत विशेष तौर पर उन लोगों के लिए भी खास है, जो कि जिले के सीमावर्ती इलाकों में संचालित पड़ोसी राज्य राजस्थान की शराब दुकानों से शराब खरीदने जाते हैं।

आबकारी विभाग ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए चार तरह की शराब की बोतलों पर भारी डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। आबकारी विभाग के अनुसार विदेशी ब्रांड के भाव में दो दिनों के लिए भारी कमी कर नई कीमतें निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है। इम्पीरियल ब्लू व्हीस्की 500, ग्रीन पार्क व्हीस्की 500, ब्लोंड 1800, ब्लेंटेन 7-ईयर 1800 में मिलेगी।
