मनासा। अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने सोमवार देर शाम 6.00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया की जिला कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को मनासा में खाद्य विभाग सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ मिलकर नगर के 4 फर्म पर निरीक्षणकरते हुए खाद्य सामग्री के नमूने लिए । जिसमें कारगिल चौराहा पर गौरव ट्रेडर्स से एक नमूना तुलसी गोल्ड मूंगफली तेल,अग्नि देशी घी व गुरुकृपा कनफेक्शनरी रामपुरा रोड से एक नमूना चाकलेट पेक,एक नमूना न्यूटन बटर टॉफी पेक व बालाजी कनफेक्शनरी एंड किराना से एक नमूना आनंद स्वीट्स ,ऑरेंज कैंडी पैक का लिया ।वही लिए गए नमूनो को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।