गांधीसागर। आर्मी फैन्स शिक्षण एवं रक्तदान टीम म.प्र. द्वारा संचालित श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर में पेरेंट्स टीचर मीटिंग प्रिन्सिपल दुर्गेश मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों को दी, जिसमें बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया वहीं जिन बच्चों की पिछले 6 माह में 100ः प्रतिशत उपस्तिथि रही उन्हें सम्मानित किया गया।
संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीक विकास हैं। पेरेंट्स - टीचर मीटिंग के माध्यम से 15 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के मोबाइल चलाने पर प्रतिबंध लगा रखा हैं इसकी रिपोर्ट अभिभावकों से ली गई। बच्चों को मोबाइल नहीं देने की सलाह दी गई।
इसी कड़ी में कक्षा 6 के छात्र नीरज पिता मगनलाल जाट , लवखुश पिता सुखदेव मीणा , मनीष पिता लाला राम गुर्जर को सम्मानित किया गया। वहीं उन विद्यार्थियों को एकाग्रता से नियमित विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया जिनकी गत 6 माह में 3 से 4 अनुपस्थिति रही हैं। ज्ञान के साथ एक अच्छे चरित्र का निर्माण हो इस हेतु विद्यार्थियों की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी लेकर बच्चों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर के साथ जिस क्षेत्र में विद्यार्थी की रुचि हैं उसमे सहयोग हेतु अभिभावकों से आग्रह किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी स्टाफ़ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।