BREAKING NEWS
KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 25.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : हथियार और जहरीली शराब की तस्करी पर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में थमा बारिश का दौर, अब तक हो.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली,.. <<     KHABAR : कलश एवं ध्वजदंड स्थापना के साथ श्री.. <<     BIG REPORT : ईमानदारी को सलाम- ट्रैफिक प्रधान आरक्षक.. <<     BIG NEWS : नीमच में गूंजा सनातन का शंखनाद, आचार्य.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान 2 दिवसीय.. <<     रामपुरा बस स्टैंड पर हरा-भरा नीम काटा,.. <<     खरगोन में मनचले का निकाला जुलूस,युवती से.. <<     बम-बम भोले' के जयघोष के बीच अमरनाथ धाम के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2024, 8:05 pm
REPORT : प्रभारी सीएमओ धार्वे ने की सीएम हेल्‍पलाईन व जन सुनवाई सम्‍बंधी शिकायतों की समीक्षा, बोले- निकाय की महत्‍वपूर्ण इकाई होते हैं वार्ड प्रभारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वार्ड प्रभारी निकाय की महत्‍वपूर्ण इकाई होते हैं। वे निकाय की नाक,कान व आत्‍मा होते है जो अपने क्षेत्र की अच्‍छी बुरी सभी खबरों की जानकारी रखते हैं। वार्ड प्रभारी का अगर वार्ड नागरिकों  व पार्षद से सही समन्‍वय है तो वहां शिकायतें बहुत कम मिलेंगी और समन्‍वय की कमी है तो शिकायतें बहुत रहेगी। इसलिए सभी वार्ड प्रभारी  अपने-अपने वार्ड में उचित समन्‍वय स्‍थापित कर कार्य करें और नागरिकों की शिकायतों का निराकरण कराए। उक्‍त बात को वर्तमान में न.पा.सीएमओ का प्रभार संभाल रहे डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं पीओ डूडा चन्‍द्र सिंह धार्वे नीमच नगर पालिका कार्यालय स्थित सीएमओ कक्ष में सीएम हेल्‍पलाईन व जन सुनवाई सम्‍बंधी शिकायतों की समीक्षा हेतु वार्ड प्रभारियों की बैठक में कही । बैठक में न.पा.के कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल जी शर्मा, उपयंत्री अम्‍बालाल मेघवाल, ओपी परमार, अरविन्‍द सिंह,सीएम हेल्‍पलाईन प्रभारी जमनालाल पाटीदार, राजस्‍व अधिकरी टेकचंद बुनकर सहित न.पा.के अन्य अधिकारी,कर्मचारी व वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रभारी सीएमओ धार्वे ने कहां की सीएम हेल्‍पलाईन शिकायतों के निराकरण में हम अभी 79 प्रतिशत के साथ द्वितीय ग्रेड में हैं,हमें 85 प्रतिशत से ऊपर पहुंचकर ए ग्रेड में शामिल होना है । उन्‍हों ने कहां की हमें शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ता को संतुष्‍ट कर करना है । गलत तरीके से शिकायत बंद नहीं करना है अन्‍यथा शिकातय पुनरू लोट कर आएगी। धार्वे न वार्ड प्रभारियों से कहां की वे उनके वार्ड से सम्‍बंधित शिकायतों का स्‍थल निरीक्षण करें और सम्‍बंधित शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी शिकातय का निराकरण करावें । इसके लिए जहां जरूरी हो वहां वरिष्‍ठ अधिकारियों का मार्ग दर्शन भी प्राप्‍त करें । जो शिकातय किसी भी स्‍तर पर समाधान कारक नहीं हो तो उसका प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करें ताकि उसे विलोपित कराया जा सके।

प्रभारी सीएमओ धार्वे ने कार्यालय अधीक्षक,पीडब्‍लयूडी इंजीनियर,राजस्‍व अधिकारी सहित अन्‍य शाखा प्रभारियों को भी शिकायतों के निराकरण में वार्ड प्रभारियों का पूर्ण रूप से सहयोग करने के निर्देश दिये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE