नीमच। शहर की नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में दिनांक 15.01.2025 को कृषि उपजों की शिफ्टिंग की जाएगी। कार्यालय भवन एवं बैंक भवन का लोकार्पण समारोह भी आमंत्रित होगा। मंडी तुलावटी संघ, हम्माल व किसानों को भी नई मंडी में शिफ्ट होने वाली उपजों के संबंध में जानकारियां दी जा रही है।
कृषकों, व्यापारियों तथा अन्य कृत्यकारियों की सुविधा के लिए कृषि उपज मंडी समिति, नीमच के द्वारा मुख्य मंडी प्रांगण के अतिरिक्त ग्राम डुंगलावदा, चंगेरा में 100 एकड़ (38 हेक्टेयर) भूमि पर नवीन (अतिरिक्त) मंडी प्रांगण का विकास किया गया है, जिसमें मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष की सहमति के आधार पर दिनांक 15.01.2025 बुधवार से नवीन (अतिरिक्त) मंडी प्रांगण में लहसन, सोयाबीन, रायड़ा, मक्का, जौ एवं ज्वार उपजों का नीलाम कार्य प्रारम्भ किये जाने के साथ ही नवनिर्मित कार्यालय भवन एवं बैंक भवन का लोकार्पण किया जाना है।
उक्त लोकार्पण कार्यकम ऐदलसिंह कंसाना किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री, निर्मला भूरिया प्रभारी मंत्री जिला नीमच, सुधीर गुप्ता सांसद (मंदसौर, नीमच, जावरा), जिले के स्थानीय विधायकगण, अध्यक्ष किसान संघ जिला नीमच, अध्यक्ष मंडी व्यापारी संघ, अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में किया जाना है। अतः माननीय से विनम्र निवेदन है कि उक्त कार्यक्रम में आपकी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थक व सफल बनाने की कृपा करें।