नीमच। आज दिनांक 24 मार्च 2025 को जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमन वैष्णव एवं जिला परियोजना समन्वयक डीके व्यास के द्वारा जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह में जिले के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में कक्षा 2 से कक्षा 8 के प्रत्येक कक्षा व विषय में जिले में जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम आए विद्यार्थी कुल 32, उनके अभिभावक एवं मार्गदर्शन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व मार्गदर्शनक शिक्षकों को प्रमाण पत्र, शील्ड प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में तीनों जनपद शिक्षा केंद्रों के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक की उपस्थिति भी रही। ओलंपियाड परीक्षा में जन शिक्षा केंद्र स्तर पर विद्यार्थियों की शत उपस्थिति दर्ज करवाने वाले 17 जन शिक्षकों को भी सीईओ सर द्वारा सम्मानित किया गया।
सीईओ सर ने सभी विद्यार्थियों को खूब मेहनत कर जिले का नाम राज्य स्तर पर लहराने का संकल्प दिलवाया एवं प्रत्येक क्षेत्र में जिले को आगे रखने के लिए सभी को जुट कर मेहनत करने के निर्देश दिए।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार एवं डीपीसी सर, सीईओ सर एवं कलेक्टर सर द्वारा निर्देशित व आदेशित ओलंपियाड सम्मान समारोह को हमने पूरी क्षमता और गरिमा के साथ में संपन्न करवाने का प्रयास किया है। जिसमें शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, आनंददाई वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों को सीईओ सर एवं कलेक्टर सर द्वारा हस्ताक्षरित्र प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे की व्यवस्था एवं लंच समय में लंच की व्यवस्था जिला शिक्षा केंद्र द्वारा करवाई गई आगे भी हम प्रयास करेंगे अच्छे कार्य करने वालों को हम जिला स्तर पर सम्मानित करवा पाए।
आज के कार्यक्रम में पारितोषिक प्राप्त करने वाले सभी सहभागियों को बहुत शुभकामनाएं,सहभागिता के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद।