देवास। जिले में संचालित राज्य स्तरीय “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय बताए जा रहे हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि नागरिकों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई करना जरूरी है।
साथ ही नागरिकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करने एवं www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
देवास पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाए और साइबर अपराधों से स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखे।