छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर लगातार अवैध गुटखा फैक्ट्री पर कार्यवाही की जा रही है बीते रोज रविवार को लवकुश नगर में जागरुक पत्रकारों की सूचना पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारकर फैक्ट्री को शील किया था जिसमें लंबे समय से अवैध रूप से किसान और अन्य ब्रांड के गुटखा बनाए जा रहे थे।
वहीं दूसरी ओर छतरपुर में भी जागरूक लोगों ने नौगांव रोड फोरलेन पर स्थित अमन इंटरप्राइजेज पर अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना दी गई थी जिस पर बीते रोज रात्रि में एसडीएम अखिल राठौर ने मौका मुआयना किया था लेकिन फैक्ट्री मालिक नहीं मिलने पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी जिस पर आज पुनः कलेक्टर छतरपुर के निर्देश पर एसडीएम अखिल राठौर के मार्गदर्शन में तहसीलदार इंदू सिंह ने फैक्ट्री को शील कर दिया एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि लंबे समय से यहां पर अवैध रूप से गुटखे का निर्माण किया जा रहा था फिलहाल उक्त बिल्डिंग मुख्तयार खान की बताई जा रही है जो कि अमन सेठ को किराए से दी गई थी एसडीएम ने अखिल राठौर ने बताया कि उक्त फैक्ट्री को फिलहाल शील कर दिया गया है और संबंधित व्यक्ति और संस्था को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।