भोपाल। मध्यप्रदेश में भी अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर बोर्ड परीक्षा होगी। इसी कड़ी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अब दो बार होगी। यह व्यवस्था नए शैक्षिक सत्र 2024 -25 से लागू होगी। पहली परीक्षा फरवरी मार्च और दूसरी परीक्षा जुलाई अगस्त में कराई जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने माशिमं विनियम 1965 में संशोधन कर इसकी अधिसूचना कर दी है। अधिसूचना जारी कर 15 दिन में दावा आपत्ति मंगाए गए हैं। पहली परीक्षा में बैठने वाले छात्र ही दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दो परीक्षाओं के प्राप्त अंक के आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के बाद अब पूरक परीक्षा नहीं कराई जाएगी।