BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 10:42 am
KHABAR : जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया गया, 2 लाख 50 हजार 497 संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर जाकर की स्‍क्रीनिंग, 82 हजार 84 एक्‍स-रे की जांच एवं 19 हजार बलगम की जांच भी निःशुल्‍क की, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला क्षय अधिकारी डॉ द्विवेदी ने बताया कि कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले ने टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतरीन कार्य किया। जिले में 07 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्‍त भारत अभियान चला। अभियान अंतर्गत जिले के समस्‍त ग्राम पंचायत एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे टीबी की बीमारी के प्रति जन जागरूकता लाते हुए घर-घर सर्वे का कार्य संपादित किया गया। सर्वे के दौरान जांच और उपचार दोनों किए गए। टीबी मुक्‍त मंदसौर हेतु शिविर का आयोजन करते हुए एक्‍स-रे एवं बलगम की जांच की गई। अभियान के अंतर्गत जिले मे पूर्व से 1 हजार 513 टीबी मरीज उपचाररत थे। जिन्‍है निशुल्‍क दवाईया एवं भारत सरकार के द्वारा 1 हजार प्रतिमाह मरीजों को डीबीटी के माध्‍यम से राशि प्रदान की गई। शिविर मे कुल 784 नवीन मरीजों की खोज की गई तथा शिविर के माध्‍यम से 2 लाख 50 हजार 497 संभावित लक्षणों वाले हितग्राहियों की घर-घर स्‍क्रीनिंग करते हुए 82 हजार 84 एक्‍स-रे की जांच एवं 19 हजार बलगम की जांच निरूशुल्‍क शिविर के माध्‍यम से की गई। 

अभियान में जिले के समस्‍त जनप्रतिनिधि, समस्‍त शासकीय विभाग, पत्रकारगण, एनजीओ द्वारा टीबी मरीजों के लिए 1812 निक्षय मित्र बनते हुए 2 हजार 259 फुड बास्‍केट टीबी मरीजों को प्रदान किए गए। फुड बास्‍केट मे दाल, चना, गुड, सोयाबडी, मुंगफली का दाना प्रदान किए गए। जो कि टीबी मरीज को प्रचुर मात्रा मे प्रोटीन उपलब्‍ध कराता है। 

07 दिसंबर 2024 से चले इस अभियान अंतर्गत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, आशा कार्यकर्ता, कम्‍युनिटी हैल्‍थ ऑफिसर, महिला स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, पुरूष स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, सरपंचगण, रोजगार सहायक, राजस्‍व अमला द्वारा जिले की 468 ग्राम पंचायतों मे से 148 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्‍त ग्राम पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE