BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2026, 7:45 pm
KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब बनिए रोजगारदाता, उद्यम क्रांति योजना में आवेदन करने पर अब सरकार देगी इतने लाख तक का ऋण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने पात्र युवाओं से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के अंतर्गत नई निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) इकाइयों की स्थापना के लिए 50 हजार रुपये से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा एवं व्यवसाय इकाइयों के लिए 50 हजार रुपये से 25 लाख रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ केवल नई इकाइयों की स्थापना के लिए ही दिया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का तथा कम से कम आठवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

स्वीकृत ऋण पर हितग्राहियों को 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्ष तक प्रदान किया जाएगा, जिससे स्वरोजगार शुरू करने में आर्थिक सहायता मिलेगी।

इच्छुक युवा स्वयं पोर्टल अथवा निकटतम एमपी ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, कोटेशन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कम्बल केंद्र के पास, नई आबादी, मंदसौर स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE