भोपाल। एमपी पीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2024 को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने पीएससी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपा। दो शिफ्ट में होने वाली इस परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की । यह परीक्षा 1 जून को होनी है।
इन कारणों से परीक्षा स्थगित करने की है मांग
नेट व सेट क्वालिफाई ज्यादातर अभ्यर्थियों के अभी पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा व रिजल्ट बाकी हैं। इस कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन का मौका भी मिला तो तैयारी के लिए समय कैसे मिलेगा?
2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के 90 प्रतिशत विषयों की चयन सूची नहीं आई है या इंटरव्यू नहीं हुए हैं। ऐसे में उनके सामने इस परीक्षा में शामिल होने या न होने पर असमंजस रहेगा।
9 से 14 जून के बीच राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 भी होना है। कई अभ्यर्थी दोनों एक्जाम में शामिल होंगे। वे एक साथ दो बड़ी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करेंगे?
अभी सीएसआईआर नेट का रिजल्ट आना बाकी है, वे कैसे आवेदन कर पाएंगे?
यूजीसी नेट जून में होनी है। अगर परीक्षा आगे बढ़ती है तो उसमें शामिल अभ्यर्थी भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती एक्जाम में शामिल हो सकेंगे।