सरवानियां महाराज। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित सरवानिया महाराज ( जिला सहकारी बैंक शाखा मोरवन ) पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का श्री गणेश सोमवार को कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, शिवम राजपुरोहित, मदन नागदा बूथ अध्यक्ष ग्राम जगेपूर, किशोर सेन, दशरथ सेन, लक्ष्मीनारायण भोई, पत्रकार बबलू माली तथा कृषकगणों के साथ संस्था प्रबंधक कुलदीप जैन, तोल केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह पंवार, संस्था कर्मचारी जसराज सिंह देवड़ा, भगतराम पाल अंबाराम धनगर रोहित धनगर, प्रशांत वीरवाल आदि उपस्थित रहे।
फूलमाला पहनाकर किया स्वागत-
तोल केंद्र शुभारंभ के अवसर पर इस वर्ष पहली बार गैंहू की उपज लेकर पहुंचे किसान प्रकाशचंद्र मालवीय व दशरथ भोई का सहकारी संस्था ने तोल केंद्र प्रभारी व जनप्रतिनिधि की अध्यक्षता में फूल माला पहनाकर तोल केंद्र का शुभारंभ किया गया।