कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मोजूद प्राचीन धार्मिक स्थल एवम पुरातत्व से जुड़े पर्यटक स्थल को चिन्हित कर पर्यटन की पहचान दिलाने कटनी विकास मंच के द्वारा कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवम महापौर संजय सूरी को पत्राचार कर दिया सुझाव..... बतादे कि कटनी में बने सबसे ऊंचे फ्लाई ओवर ब्रिज के बने 55 पिलर में कटनी के प्रसिद्द स्थलों की चित्रकारी का प्रस्ताव पत्र में रखा गया जिसमे जिले में मोजूद धार्मिक स्थल से लेकर पुरातत्व की प्राचीन धरोहर भी शामिल है। बहरहाल ऐसा बताया जाता है की शहर के मध्य में मोजूद रेल लाइन के ऊपर से निकला यह एशिया का सबसे लंबा पुल है जो 55 पिलर पर खड़ा हुआ है जिसमे जिले में मोजूद अदभुद 55 स्थलों की चित्रकारी उकेरने के साथ साथ उनसे जुड़ी जानकारी लिखने का भी पत्र में सुझाव दिया गया है..... कटनी विकास मंच के सुयश अग्रवाल ने इस संबंध में बताया ऐसा होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी इसके साथ ही शहर की स्वच्छता में चार चांद नजर आएंगे और जिले में पर्यटन स्थलो को बढ़ावा मिलेगा साथ ही कटनी जिले के नाम की प्रसिद्ध पूरे भारत में बढ़ेगी।