BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 12:28 pm
KHABAR : इंदौर एयरपोर्ट विस्तार के लिए सर्वे आज, एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम करेंगी दौरा, 20 एकड़ जमीन पर है विवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बिजासन माता मंदिर के सामने वाली सड़क को बंद कर वहां पर पार्किंग बनाने का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सेंट्रल स्कूल के पास से एक नई सड़क बनाने पर सहमति बनी है।


मंगलवार को एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम यहां पर सर्वे करने जाएगी। हालांकि, यह सर्वे पहले सोमवार को होना था।


20 एकड़ जमीन को मिली थी मंजूरी, मंदिर प्रबंधन ने ली आपत्ति
इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य शासन ने 2018 में ही एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने, बिजासन टेकरी के नीचे स्थित 20 एकड़ से ज्यादा भूमि एयरपोर्ट प्रबंधन को देने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन यहां से एक रास्ता गुजरता है, जो बिजासन मंदिर होते हुए आगे धार रोड तक जाता है।


इस रास्ते के विकल्प के रूप में सुपर कॉरिडोर का एक्सटेंशन भी तैयार किया गया था, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने आपत्ति जताई कि इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इसी कारण यह मामला अब तक अटका हुआ था।


बिजासन टेकरी ने नीचे बनेगी नई सड़क
हाल ही में निर्णय लिया गया कि सेंट्रल स्कूल के पास से बिजासन टेकरी के नीचे तक एक नई सड़क बनाई जाएगी, जिससे मंदिर और आगे की ओर जाने वाले वाहनों को कोई असुविधा न हो। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को एयरपोर्ट पर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई एरोड्रम कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई।


बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन ने जमीन शीघ्र सौंपने की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन की टीम जल्द ही मौके का मुआयना करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE