BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 1:20 pm
REPORT : जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम ने मनुष्यों तथा मवेशियों के हित में लागू किया पेयजल परिरक्षण अधिनियम, जुलाई माह की इस तारीख तक प्रभावशील रहेगा आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम ने मनुष्यों तथा मवेशियों के हित में  पेयजल परिरक्षण अधिनियम के अंतर्गत जिले के विकासखंड आलोट, जावरा, पिपलोदा, रतलाम में पूर्व से लागू आदेश को यथावत रखते हुए आगामी आदेश तक तथा विकासखंड सैलाना तथा बाजना को 15 जुलाई 2025 तक अथवा पर्याप्त वर्षा होने तक पेयजल अभाव ग्रस्तघोषित किया है। इस घोषणा के फलस्वरुप अधिनियम के समस्त उपबंध जिले के सभी विकासखंडो में लागू होंगे।

जारी किए गए आदेश के अनुसार जिले के विकासखंड आलोट, जावरा, पिपलोदा, रतलाम, सैलाना, बाजना में जल स्रोतों जैसे नदी, बांध, नहर, जलधारा, झरना, झील, सोता, जलाशय, बंधान कुआं से सिंचाई औद्योगिक उपयोग एवं अन्य प्रयोजन के लिए किन्हीं भी साधनों द्वारा जल लेना प्रतिबंधित किया गया है। जल अभावग्रस्त क्षेत्र में ऐसे जल स्रोत जो पेयजल उपलब्धता बनाए रखने हेतु अधिग्रहित किया जाना आवश्यक है, उनका अधिग्रहण किया जा सकेगा। अधिनियम के प्रावधान अनुसार जल अभावग्रस्त क्षेत्र में प्राधिकृत अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी प्रयोजन के लिए नलकूप, बोरवेल खनन प्रतिबंधित किया गया है।अधिनियम के प्रावधान अनुसार पेयजल तथा घरेलू उपयोग करने के लिए नलकूप खनन की अनुमति देने के लिए संबंधित क्षेत्र के राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के प्रावधान आकृष्ट होंगे जिसके अंतर्गत आदेश का उल्लंघन सिद्ध पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत कारावास या अर्थदंड या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE