BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 2:42 pm
KHABAR : विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर होगा आयोजित, सीएम व राज्यपाल हांेगे शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर आयोजित किया जाना है। हालांकि, समारोह में अब मात्र चार दिन शेष हैं, लेकिन अब तक न तो आयोजन स्थल तय किया गया है और न ही आमंत्रण पत्र छपे हैं।

राजभवन से राज्यपाल मंगू भाई पटेल की उपस्थिति की स्वीकृति मिल चुकी है। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार शाम तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।


समारोह की तैयारियों में देरी
विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियां अब तक अधूरी नजर आ रही हैं। आयोजन स्थल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, आमंत्रण पत्रों की छपाई और वितरण को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।


कुलगुरु प्रो. भारद्वाज ने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन उनकी उपस्थिति की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद आयोजन स्थल और अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।


140 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेगा
राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल मंगू भाई पटेल 30 मार्च को सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर 140 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा दो शोधार्थियों को डी.लिट की उपाधि दी जाएगी।


इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गुजरात के पद्मश्री कमलेश डी. पटेल को भी मानद उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा।


विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ महाराज और विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE