BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 3:09 pm
KHABAR : शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या उमावि में समारोह का आयोजन, प्रतिभाओं का किया सम्मान, कलेक्टर ने कहा- विद्यार्थियों की उपलब्धि ही शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता सत्र 2024-25 में जिला स्तर से चयनित कक्षा 02 से 08वीं के अध्ययनरत् विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या उ.मा.वि. देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति की उपस्थिति में सम्‍मान समारोह आयाजित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एचएस भारती, जिला परियोजना समन्वयक अजय कुमार मिश्र, सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए मार्ग प्रशस्त किया गया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि उन्‍हें उनकी स्‍कूल के दिन याद आ गये, जब वे उनके पिताजी के साथ स्‍कूल में अच्‍छे प्रदर्शन पर पुरस्‍कार लेने जाते थे। उन्‍होंने बताया कि पुरस्‍कार प्राप्‍त करने से परिवार में सम्‍मान तो मिलता है, साथ ही जीवन में आगे बढने की प्रेरणा में भी मिलती है। उन्‍होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके पालकों को भी बधाईयां दी और कहा कि पालकों ने अपने घर में विशेष माहौल बनाया है, जिससे बच्‍चें पढाई और खेल में राज्‍य स्‍तर पर पहुंचे है।

कलेक्‍टर सिंह ने सभी शिक्षकों को भी विशेष धन्‍यवाद दिया और कहा कि उन्‍होंने इतनी अच्‍छी शिक्षा दी है, जिससे बच्‍चें इतना अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्‍होंने कहा विद्यार्थियों की उपलब्धि शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। यही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्‍कार होता है। विद्यार्थियों ने इतने कम उम्र में उप‍लब्धि हासिल की है, यही उनको जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित करेगा। इसी तरह बच्‍चे अपनी प्रतिभाओं को पहचानते है और उसको विकसित करते हुए जीवन में आगे बढते है। सभी पालक बच्‍चों को जीवने में आगे बढने के लिए इसी तरह प्रेरित करते रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत देवास हिमांशु प्रजापति ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया, जिससे वे राज्‍य स्‍तर तक पहुंचे है। इसमें बच्चों के पालकों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों का उनके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्‍होंने कहा बीआरसी खातेगांव में बहुत कम स्‍टॉफ होते हुए भी उन्‍होंने बहुत अच्‍छा प्रदर्शन किया।  

जिला परियोजना समन्वयक अजय कुमार मिश्र द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एपीसी अकादमिक विकास महाजन ने किया एवं आभार जिला शिक्षा अधिकारी एचएस भारती द्वारा किया गया।      

डीपीसी ने बताया कि जिले में प्रथम चरण 59 जनशिक्षा केन्‍द्र स्तर पर 21405 विद्यार्थियों द्वारा ओएमआर आधारित ओलम्पियाड परीक्षा में सहभागिता की गई थी। जिलास्तर पर द्वितीय चरण का आयोजन 22 जनवरी 2025 एवं 23 जनवरी 2025 को किया गया, जिसमें प्रथम चरण में चयनित 3463 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई थी। इनमें से चयनित कुल 32 विद्यार्थियों का सम्मान उनके मार्गदर्शी शिक्षक एवं अभिभावको की उपस्थिति में किया गया। इसमें बागली विकासखण्ड से 03, देवास से 07, कन्नौद से 04, खातेगांव से 12, सोनकच्छ से 01, टोकखूंर्द से 05 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE