BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 3:38 pm
KHABAR : दमोह में फिर गरजा बुलडोजर, गौकशी के आरोपी के घर को किया जमीदोंज, करोड़ों की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गौकशी के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज किया गया है। सीएसपी और एसडीएम की मौजूदगी में करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।


दमोह जिले में कुछ दिन पूर्व गौकशी की घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठन में काफी आक्रोश रहा। बाजार बंद कराया गया था। एक शार्ट एनकाउंटर भी किया गया था। वहीं प्रशासन लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।


इसके तहत मंगलवार को सीएसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम आरएल बागरी पूरे दलबल के साथ सीता बावड़ी क्षेत्र पहुंचे। जहां चिन्हित की गई अतिक्रमण की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य किया गया। जिसमें करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।


एसडीएम आर एल बागरी ने कहा कि इस मामले में पहले दिन से जो कार्रवाई चल रही है, वह लगातार चलती रहेगी। नगर पालिका अतिक्रमण जमीन को चिन्हित कर रही है। इसके बाद प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेंगे। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गौकशी मामले में आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE