इंदौर। 10 से 14 अप्रैल तक हाई कोर्ट में अवकाश रहेगा। 10 अप्रैल को महावीर जयंती है। 11 का अवकाश कोर्ट ने घोषित किया है। 12 को शनिवार, 13 रविवार और 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती रहेगी। वकीलों ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर मांग की है कि 11 और 12 को कोर्ट चालू रखी जाना चाहिए। 11 अप्रैल को शुक्रवार है।
कामकाजी दिन, शासन के विभाग भी चालू हैं। वहीं शनिवार को अवकाश निरस्त कर काम किया जाना चाहिए। लगातार पांच दिन छुट्टी वकील और पक्षकारों के हित में नहीं है। अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री को चालू रखा जाना चाहिए ताकि वकील अपने प्रकरण प्रस्तुत कर सकें।
उनमें किसी तरह की कमी हो तो उसे अवकाश के दिनों में दूर कर सकें। मई से एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। अवकाश के बाद काम शुरू होने पर एकदम से प्रकरणों का लोड बढ़ जाता है।