देवास। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग देवास एलएस जादौन ने बताया कि चन्द्रकेशर मध्यम परियोजना की एल.बी.सी. मुख्य नहर की भेरूपुरा माइनर की सी.सी. लाइनिंग का कार्य प्रगति पर है, सोशल मीडिया के माध्यम से “18 करोड़ की नहर टूटी” शीर्ष के साथ खबर प्रसारित की जा रही है, उक्त खबर का मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया जाकर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग देवास को खबर की जाँच हेतु तत्काल निर्देशित किया गया। जाँच में पाया गया कि रिपोर्टर द्वारा भेरूपुरा माइनर की जिस रीच (आर.डी.) को दिखाया जा रहा है, वहाँ पर पास ही बंधे मवेशी (भेस) के कच्ची नहर (दो-तीन घंटे पहले की सी.सी. लाइनिंग) में कूद जाने के कारण नहर क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसका मरम्मत कार्य तुरंत ही विभाग द्वारा करवा दिया गया था। जिसका स्थल निरीक्षण किया गया एवं फोटोग्राफ लिए गए।