BREAKING NEWS
शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 7:17 pm
KHABAR : एसपी के निर्देश पर नीमच जिले में पुलिस ने चलाया कानून व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर चैकिंग अभियान, विस्फोटक भंडार ग्रहों का सत्यापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था एवं आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आपदा प्रबंधन के दौरान सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय सुनिश्चित करने, थाना क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के मान से आवागमन एवं निकासी मार्ग, बीट स्तरीय जानकारियां एकत्र करने, शस्त्र लाइसेंसियों और शस्त्र दुकानों का सत्यापन, विस्फोटक भण्डार ग्रहों का सत्यापन और बगैर सूचना के विस्फोटक सामग्री का विक्रय नहीं करनेे, पेट्रोल पम्पों, बैंक एटीएम आदि के सुरक्षा गार्डाे की तैनाती सुनिश्चित करने, पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करनेे,राशन दुकानों के भंड़ारण की स्थिति, पर्यटक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, थाना क्षेत्रों में स्थित बड़े संयत्रों, शौ-रूम, मॉल आदि में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, ग्राम सचिवों की जानकारी अद्यतन रख बैठक लेने,  मेडीकल स्टोर्स संचालकों की बैठक लेने, थाना क्षेत्रों में स्थित हास्पिटल की सूचि अद्यतन करने, सिम विक्रेताओं एवं कियोस्क संचलाकों की बैठक लेकर निर्देशित करने, धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित करने, किरायेदारों एवं दुकानों पर काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन, होटल, लॉज, ढाबों की चैकिंग, वाहन चैकिंग, विधुत विभाग से समन्वय कर विधुत आपुर्ति बाधित न होने सहित अन्य कई बिन्दुओं पर बैठक ली जाकर आपदा के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न होने देने संबंधी निर्देश दिये गये है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्र लाइसेंसियों और शस्त्र दुकानों का सत्यापन, विस्फोटक भण्डार ग्रहों का सत्यापन किया गया। थाना प्रभारियों द्वारा ग्राम सचिवों, ग्राम कोटवारों, सिम विक्रेताओं एवं कियोस्क संचलाकों की बैठक ली जाकर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारियों द्वारा होटल, लॉज, ढाबों की चैकिंग एवं वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE