BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 2:38 pm
KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन थानों की टीम संभाल रही अनोखी जांच, पांच महीने से लापता लड्डू गोपाल, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। आमतौर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हत्या, लूट, चोरी और संगठित अपराधों की जांच के लिए किया जाता है, लेकिन इस बार पुलिस की जिम्मेदारी एक अनोखे मामले को लेकर तय हुई है। शहर में पहली बार तीन थानों की संयुक्त एसआईटी किसी अपराधी की तलाश नहीं, बल्कि पांच महीने पहले लापता हुए लड्डू गोपाल की खोज में जुटी है।


यह पूरा मामला सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी निवासी विजया शर्मा से जुड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त विजया अपने लड्डू गोपाल को हमेशा अपने साथ रखती थीं। 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं।


इसी दौरान उनके लड्डू गोपाल कहीं गुम हो गए। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।


बीते पांच महीनों में विजया शर्मा ने थाना, सीएसपी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय और अंत में ग्वालियर रेंज के आईजी तक कई बार शिकायत पहुंचाई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि लड्डू गोपाल उनके लिए केवल एक धार्मिक प्रतिमा नहीं, बल्कि परिवार के सबसे प्रिय सदस्य हैं।


उनकी भावनाओं को देखते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए।


आईजी के निर्देश पर सीएसपी किरण अहिरवार ने कोतवाली, जनकगंज और माधोगंज थानों के पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए एसआईटी का गठन किया। टीम को पूरे घटनाक्रम की जांच करने, संभावित सुराग जुटाने और लड्डू गोपाल की तलाश तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


विजया शर्मा ने बताया कि उन्हें लड्डू गोपाल उनकी नानी ने दिए थे और बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। उनका कहना है कि उनके लिए यह केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।


सब्जी बेचने वाले पर महिला का शक
महिला ने उस सब्जी विक्रेता पर संदेह जताया है, जिससे उन्होंने खरीदारी की थी। उनका दावा है कि उन्हें इस संबंध में एक स्वप्न भी आया था। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि संबंधित व्यक्ति ने एक समारोह में लड्डू गोपाल को लेकर कुछ बातें कही थीं। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है।


ग्वालियर पुलिस का कहना है कि एसआईटी सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है और मामले में उपलब्ध हर सूचना का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों का विश्वास है कि जांच के जरिए जल्द ही कोई महत्वपूर्ण सुराग सामने आएगा।


इस मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना का कहना कि शिकायत मिलने के बाद विशेष जांच दल का गठन किया गया है और पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। उनका कहना है कि एसआईटी का प्रयास है कि श्रद्धालु महिला की आस्था से जुड़े इस मामले का जल्द समाधान निकाला जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE