BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 2:49 pm
KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से अधिक विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक से कराया परिचित, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच | भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा नीमच द्वारा “AI for Your Future - एआई का उपयोग अपने भविष्य के लिए” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 और 2 जुलाई को क्रमशः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कारमेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में 150 से अधिक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से आई अतिथि वक्ता अरुषा गोयल ने विद्यार्थियों को बताया कि एआई केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, कृषि और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रहा है।

कार्यशाला के दौरान छात्रों को ChatGPT, Gemini जैसे एआई प्लेटफॉर्म के व्यावहारिक उपयोग, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, बेहतर प्रश्न पूछने की कला और रचनात्मक समस्या समाधान के लिए एआई के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी सिखाया गया कि कैसे एआई का उपयोग अपने करियर चयन और भविष्य की तैयारी में किया जा सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनरेटिव एआई की बुनियादी एवं उन्नत क्षमताओं से परिचित कराना और उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित करना था।

कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दोनों विद्यालयों में प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत दुपट्टा, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। दोनों सत्रों के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE