BREAKING NEWS
शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 7:57 pm
KHABAR : चरवाहा सम्मेलन में वन्यजीव संरक्षण एवं अग्नि घटनाओं पर हुई चर्चा, वन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

नीमच। वनमण्डलाधिकारी नीमच एके अटोदे एवं उपवनमण्डलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जावद के कार्यालय परिसर में सामुदायिक वन्यजीव संरक्षण और सहभागिता के तहत चरवाहा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांवों से आए चरवाहों ने भाग लिया। सभी ने चनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वन परिक्षेत्र अधिकारी जावद विपुल प्रभात करोरिया ने बताया कि वन्य प्राणियों से पशुधन या मानव को नुकसान होने पर विभाग द्वारा मुआवजा दिया जाता हैं। उनके द्वारा चरवाहों को जंगल में आग लगने या अन्य कोई वन अपराध घटित या अतिक्रमण होने पर तुरन्त वनकर्मी या सुरक्षा श्रमिको को सूचना देने हेतु समझाईश दी गई। यह जानकारी चरवाहों को वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व बनाए रखने और पर्यावरण को नुकसान से बचाने में सहभागिता देने हेतु प्रदान की गई। इसके साथ ही बताया गया कि किसी भी घटना की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और नाम गुप्त रखा जाएगा, सम्मेलन में परिक्षेत्र सहायक, जाट, ग्वालियरकलां एवं रतनगढ़, वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिक भी मौजूद थे । इस अवसर पर ग्राम वन समिति साण्डा, मुकेरा, डोराई, जाट, आम्बा, चडौल, लुहारिया एवं डाबडिया के ग्रामीण एवं चरवाहे उपस्थित हुए। किसी भी घटना की जानकारी देने हेतु वनपरिक्षेत्र अधिकारी विपुल प्रभात करोरिया द्वारा स्वयं के मोबाईल नम्बर 9424794842 एवं परिक्षेत्र सहायक जाट के मोबाईल नम्बर 9424794845, परिक्षेत्र सहायक ग्वालियरकला के मोबाईल नम्बर 9424794851 परिक्षेत्र सहायक रतनगढ़ के मोबाईल नम्बर 9424794843 भी चरवाहों को दिये गये ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE