BREAKING NEWS
शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 8:10 pm
KHABAR : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बच्चों को प्रतिदिन एक घंटे खेलना चाहिए- कलेक्टर भव्या मितल, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला मुख्यालय पर खेल और युवा कल्याण विभाग खरगोन व्दारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 08 मई को कलेक्टर भव्या मितल एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के कर कमलों द्वारा किया गया। यह शिविर जिलें के युवा खिलाडिय़ों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।    
उद्घाटन समारोह में कलेक्टर भव्या मित्तल ने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं प्रतिदिन एक घंटे अपने खेल का नियमित अभ्यास करें, ताकि आप अपने खेलों में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकें। वहीं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने खेलों को मानसिक व शारीरिक विकास का उत्तम साधन बताते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।        
शिविर में जिला खेल अधिकारी पवी दुबे ने शिविर की जानकारी देते हुए कहा है कि जिले के सभी ब्लाकों में तीन खेल एवं मुख्यालय पर 18 कोच 13 खेलों का प्रशिक्षण प्रतिदिन दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, हाँकी, योगा, टेनिस स्केटिंग, तीरंदाजी, बेडमिटन, बास्केटबॉल, मलखमं और मार्शल आर्ट सहित विभिन्न खेलों में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।         
इस अवसर पर मार्शल आर्ट का डेमो प्रस्तुत किया गया। जिससे कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण रहा। कार्यक्रम का संचालन भगवानपुरा समन्वयक भानुप्रताप दंसौदी ने किया एवं अंत में सभी अतिथियों का आभार खरगोन समन्वयक जितेन्द्र हिरवे ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE